Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowलायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक सेवा का संगठन है :...

लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक सेवा का संगठन है : मंडलाध्यक्ष अश्विनी कंबोज

मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स एवं लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की आधिकारिक यात्रा पर आये लायंस मंडलाध्यक्ष अश्विनी कंबोज ने क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि लायंस क्लब मसूरी हिल्स एवं लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने समर्पित होकर किए गये सेवा कार्यों से मंडल में अपना अलग स्थान बनाया है।

लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लायंस मंडलाध्यक्ष अश्विनी कंबोज ने कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक सेवा का संगठन है। उन्होंने मंडल की उपलब्धियों को गिनाया व कहा कि मंडल ने पूरे देश के मंडलों के अपने क्रिया क्लापों व सेवा कार्यों से अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने मसूरी लायंस हिल्स व लायनेस हिल्स के सेवा कार्याे की सराहना की व कहा कि कोरोना काल में भी क्लब ने अनेक गतिविधियां की व मंडल के दिशा निर्देशों का पालन कर सभी कार्य किए। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष का मसूरी पहुुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने आधिकारिक यात्रा पर क्लब की गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लांयस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष रवींद्र गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए किया व कहा कि कोरोना काल होने के बावजूद क्लब ने सभी कार्य किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments