Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowऑक्सीजन फ़ॉर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था ने वितरित...

ऑक्सीजन फ़ॉर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था ने वितरित की खाद्य सामाग्री

देहरादून, कोरोना संक्रयण के इस काल में श्रीदेव सुमन नगर में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, खाद्य सामग्री का वितरण ऑक्सीजन फ़ॉर दून के सहयोग से रोशनी जन सेवा संस्था के संरक्षक एवं अध्यक्ष मीडिया कमेटी उत्तराखंड कांग्रेस राजीव महर्षि द्वारा किया गया | इस मौके पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तमाम लोगों के कारोबार और रोजगार प्रभावित हुए हैं इसलिए संस्था एक छोटा सा प्रयास निरतंर जरूरत मन्द लोगों के लिए कर रही है, उन्होंने सहयोग करने वाली संस्था ऑक्सीजन फ़ॉर दून का आभार प्रकट किया |

इस मौके क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा निर्बल एवं गरीब जनता की निरंतर सेवा की जाएगी और उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की सरहाना की | संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा इस प्रकार की सहायता के लिए हमेशा प्रयास किये जाते हैं और आने वाले समय में संस्था जरूरत मन्द लोगों की सहायता के लिए अपने प्रयास को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएगी ताकि सार्थक रुप कमजोर वर्ग की मदद की जा सकेगी, संस्था के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संस्था विगत कई वषों से सामाजिक कार्ये कर रही हैं हमारे द्वारा स्वास्थ्य शिविर विकलांग शिविर का आयोजन एवं शिक्षा सामाग्री आदि आवंटित करने का कार्य समय समय पर किया जाता है, इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुराग जगन्नाथ कनोजिया बबलू तथा संस्था के सचिव जसवंत सिंह, संगीता सैनी निम्मी सिंह निशा कुमारी आदि मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments