Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowभारतीय पेटेंट प्रणाली पर व्याख्यानमाला का आयोजन

भारतीय पेटेंट प्रणाली पर व्याख्यानमाला का आयोजन

हरिद्वार 27 अप्रैल (कुलभूषण)  भेषज विज्ञान विभाग गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में चल रहे औषधीय पादप महाकुम्भ  के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में बौद्धिक सम्पदा अपीलीय मंडल के अंतर्गत पेटेंट मामलो के तकनीकी सदस्य डा बी पी सिंह ने भारतीय पेटेंट प्रणाली विषय पर व्याख्यान दिया।

डा सिंह ने पेटेंट के विभिन्न प्रकार जैसे की कॉपीराइट ट्रेडमार्क ज्योग्राफिकल डिज़ाइन तथा मोनोग्राम के साथ साथ कैसे और किन किन बौद्धिक सम्पदाओं पर पेटेंट प्राप्त किये जा सकते है जैसे हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्रोताओं के पेटेंट सम्बन्धी समस्यों हेतु निवारण भी बताया। उन्होंने एक विश्वविद्यालय का उदहारण देते हुए बताया की कैसे चरणबद्ध तरीके से एक साल के अंदर ११३ पेटेंट फाइल किये जा सकते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो वी के सिंह ने बताया की विश्व पटल पर किसी देश की मान एवं प्रतिष्ठा उसके नागरिकों द्वारा अर्जित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पेटेंट पर काफी हद तक निर्भर करता है। कार्यक्रम में श्रोता के रूप में वायु सेना के तीन ऐसे भूतपूर्व अधिकारी सम्मिलित हुए जिन्होंने सेना में अपनी सेवाओं को देने के साथ साथ पेटेंट के क्षेत्र में भी देश की सेवा कर रहे है।
इस अवसर पर आशीष पाण्डेय  रवि प्रताप डा विपिन कुमार डा कपिल कुमार गोयल डा अश्वनी कुमार डा अभिषेक  डा पियुष सिंघल दीपक सिंह नेगी रविन्द्र कम्बोज बलवंत सिंह रावत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments