Thursday, March 28, 2024
HomeNationalप्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक...

प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है” – शाह

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है।’

उन्होंने कहा, ‘अयोध्याजी में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज पीएम मोदी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’

गृह मंत्री ने कहा, ‘प्रभु श्री राम जी के आदर्श एवं विचार भारतवर्ष की आत्मा में बसते हैं। उनका चरित्र एवं जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। धर्म और विकास के समन्वय से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।’

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘इस भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। इस अविस्मरणीय दिन पर सभी भारतवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी।’

अमित शाह ने कहा, ‘प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण असंख्य नाम-अनाम रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज के दिन मैं उन सभी तपस्वियों को नमन करता हूँ जिन्होंने इतने वर्षों तक सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के लिए संघर्ष किया। जय श्री राम!’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments