Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowकोविड फ्रंटलाइन वर्करों को किया जायेगा सम्मानित, सोच ने बनाई 16 सदस्यों...

कोविड फ्रंटलाइन वर्करों को किया जायेगा सम्मानित, सोच ने बनाई 16 सदस्यों की कमेटी

मुनस्यारी, सीमांत विकास खंड मुनस्यारी में कोविड नियंत्रण के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्करो में से जिनकी सेवा की बेस्ट कहानी होगी उन्हें सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए 16 सदस्यों की एक कमेटी बनायी गयी है। सम्मान के लिए होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद स्वरुप को बुलाया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में टीम भावना से कोविड नियंत्रण के लिए कार्य किया जा रहा है। इस पुनित काम में लगे फ्रंटलाइन वर्करों में सभी अनुकरणीय कार्य कर रहे है। मर्तोलिया ने बताया कि बेस्ट कार्य करने वालो की कहानी के साथ उनका चयन होना है। जीवन में बेस्ट किरदार निभाने वालों की कहानी से लोगों के जीवन की दिशा बदल जाती है। इसलिए सोसायटी फार एक्सन इन हिमालया (सोच) संस्था के सहयोग से हम बेस्ट कहानियां बाहर निकाल कर बेस्ट फ्रंटल वर्करों को सम्मानित करने की योजना बना रहे है।

मर्तोलिया ने बताया कि इसके लिए एक उच्च स्तरीय कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें क्षेत्र प्रमुख भावना देवी, जिला पंचायत सदस्य नाचनी की पुष्षा चन्याल, भूर्तिंग के राजेन्द्र सिंह मेहरा, मदकोट की दीपा पांगती, सरमोली के जगत मर्तोलिया,उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,खंड विकास अधिकारी प्रकाश वर्मा, नोडल अधिकारी/ प्रभारी चिकित्साधिकारी डां चंदोला,ब्लाक कोडिनेटर आशा गंभीर मेहता, , बाल विकास परियोजनाधिकारी कला राना,प्रार्चाय, राजकीय महाविद्यालय,थानाध्यक्ष हेम चन्द्र पंत ,वन विभाग के रेंज अधिकारी लवराज पांगती, जोहार क्लब के संरक्षक केदार सिंह बृजवाल, पत्रकार प्रमोद कुमार द्विवेदी ,महिला समूह की नेहा पांगती को सदस्य बनाया गया है।
इस कार्यक्रम के लिए सोच संस्था को आयोजन की जिम्मेदारी सौपी गयी है। संस्था के बैनर तले इस अभिनव प्रयोग से होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारिया शुरु कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments