Friday, March 29, 2024
HomeNational'खाकी' हुई शर्मसार : दिव्यांग पति के निकलते ही घर आ जाता...

‘खाकी’ हुई शर्मसार : दिव्यांग पति के निकलते ही घर आ जाता था ASI बालेश्वर प्रसाद, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया

कटिहार, जिले के बरारी थाना इलाके में एक एएसआई बालेश्वर प्रसाद को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में एक महिला के साथ पकड़ा है। लोगों के मुताबिक महिला का पति दिव्यांग है। उसके घर से निकलने के बाद एएसआई बालेश्वर प्रसाद अक्सर घर आता था। बालेश्वर प्रसाद की तैनाती बरारी थाने में है। बरारी थाना के एएसआई बालेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
कटिहार में ग्रामीणों ने एक कोचिंग में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद कटिहार एसपी ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया। मामला तेरासी टोला का है,जहां एएसआई ने महिला के विकलांग पति बबलू सिंह को बंधक बना लिया। उसके पैर-हाथ बांधकर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। बुधवार की रात बबलू सिंह की बहन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद उसने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने एएसआई को रंगे हाथों पकड़ा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कटिहार एसपी ने बालेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया।
ये था मामला
4 साल पहले बरारी थाना में एक केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच के लिए बालेश्वर सिंह उस महिला के घर गए थे। उसी समय से दरोगा और महिला की दोस्ती प्रगाढ़ होती चली गई। बबलू सिंह विकलांग है, जिसका फायदा बालेश्वर सिंह उठा रहा था। बीती रात जब बहन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो वह लोगों को बुला लाई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों को दे रहा था धमकी
दरोगा भागने की बहुत कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। गाली-गलौज के बाद वह गांव को जलाकर राख कर देने की धमकी देने लगा लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे, जिसके कारण एसपी को बुलाने की बात पर अड़ गए। मामला बिगड़ता देख बरारी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद एएसआई बालेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments