Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारों को किया सम्मानित : जान जोखिम में...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारों को किया सम्मानित : जान जोखिम में डालकर पत्रकारों ने निभाई जिम्मेदारी : प्रीतम

मसूरी, शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कोरोना काल में लगातार कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोनाकाल में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कांग्रेस गर्व महसूस कर रही है।

मसूरी स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रीतम सिंह ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेकर यहां से जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में मसूरी की बहुत महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। आज कांग्रेस मसूरी से ही भाजपा को सत्ता से हटाने के संकल्प को लेकर जनता के बीच जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पूजा लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए। रोजगार देने के बजाए छीने जा रहे है, प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश का अन्नदाता सड़कों पर है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन अमल नहीं किया। बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए भाजपा सरकार रोजगार छीनने का काम कर रही है। सम्मानित होने वालों में एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र पुंडीर, सुनील सिलवाल, उपेंद्र लेखवार, दीपक रावत, सुनील सोनकर आदि शामिल रहे। इस दौरान पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल, गोदावरी थापली, महानगर महामंत्री लालचंद शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जसबीर कौर, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments