Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowवैक्सीन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में वुद्वो व दिव्यांगों...

वैक्सीन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में वुद्वो व दिव्यांगों को कराया वैक्सीनेशन शिखर

हरिद्वार 27 मई (कुलभूषण)  बीइंग भगीरथ ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से घर.घर जाकर चलने फिरने में असमर्थए नेत्रहीनए दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाने के अभियान के तहत अनीकि हेतमपुर रोशनबद अहमदपुर कनखल में किया है। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि रविवार को वैक्सीन आॅन व्हील्स नाम से शुरू किए गए

अभियान के तहत प्रथम चरण में विभिन्न बस्तियों में घर.घर जाकर 45 आयु वर्ग से ऊपर के 110 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के लिए संस्था की और से आज  गुरूवार को   चार  वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। संस्था के स्वयंसेवी वैक्सीन आॅन व्हील के तहत टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं।

शिखर पालीवाल ने कहा कि बीइंग भगीरथ के स्वयंसेवी टीकाकरण में सहयोग करने के साथ लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। कोविड नियमों मास्कए सेनेटाइजर व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आमजन को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ही जनहित में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी को अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। शिखर पालीवाल ने बताया कि जिला अधिकारी सीण्रविशंकर ने भी टीकाकरण अभियान में बीइंग भगीरथ के सहयोग की सराहना की है।

शिखर पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीन आन व्हील्स अभियान के तहत तीन वैक्सीन वाहनों के माध्यम से दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में  अहमदपुर रोशनाबाद अन्नेकि बहदरबाद भीमगोड़ा नई बस्ती हरिद्वार इण्डिस्ट्रीयल एरिया लोधा मंडी भूपतवाला बिल्केश्वर ब्रह्मपुरी सहित कनखल के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले काफी दिनों से कोविड टीका लगवाने के लिए प्रयास कर रहे असमर्थ दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगायी गयी। अभियान में बीइंग भगीरथ के शुभम विश्नोई शुभम कपूर आदित्य भारती मधु भाटिया भाविका त्यागी गौरव कपूर आशीष मेहता संतोष साहू विनोद कुमार विदुषी गोयल मयंक अरोड़ा आदि स्वयंसेवी सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments