Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowउपमेलाधिकारी ने जूना अखाडे के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज के साथ...

उपमेलाधिकारी ने जूना अखाडे के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज के साथ किया ललतारो पुल व पाण्डेवाला का निरीक्षण

हरिद्वार 16 जनवरी (कुल भूषण) उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह दयानन्द सरस्वती  किशन सिंह नेगी ने आज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महन्त प्रेम गिरी एवं सचिव महेश पुरी के साथ गुजरांवाला भवन के निकट   ललतारो   पुल एवं ज्वालापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पाण्डेय वाला का कुम्भ की व्यवस्थाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गुजरांवाला भवन के निकट ललतारो पुल के नीचे की एरिया का निरीक्षण किया गया। जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महन्त प्रेम गिरी ने अधिकारियों को बताया कि पुल के नीचे जो काफी सिल्ट जमी है उसे हटाया जाये  आसपास जो झाडियां उगी हैंए उन्हें साफ किया जाये। इस पर उप मेलाधिकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम पी डब्ल्यूडी  के अधिकारियों को पुल के नीचे की सिल्ट पुल की नींव का ध्यान रखते हुये हटाने के निर्देश दिये जिस पर तुरन्त कार्य भी प्रारम्भ हो गया।

तत्पश्चात अधिकारियों एवं जूना आखाड़ा के पदाधिकारियों ने ज्वालापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पाण्डेय वाला का निरीक्षण किया। श्री महन्त प्रेम गिरी ने मौके पर अधिकारियों को बताया कि सिद्धपीठ परिसर में चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होनी चाहिये इस पर अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल तक लाइट की व्यवस्था हो जानी चाहिये।

श्री महन्त प्रेम गिरी ने अधिकारियों को प्राचीन सिद्धपीठ परिसर में पानी की उचित व्यवस्थाए जहां पण्डाल लगाया जाता हैए वहां पर सफाई की व्यवस्था शौचालयों का निर्माण आदि के बारे में बताया। इस पर अधिकारियों ने मोबाइल शौचालय स्थापित करनेए साफ सफाई की व्यवस्था  पुराने शौचालयों की मरम्मत  नये शौचालयों का निर्माण तथा उनमें पानी आदि की उचित व्यवस्थाए गेट पर रैम्प का निर्माण आदि कार्य यथाशीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस मौके पर अधिकारियों ने डीएसओ को कुम्भ के मद्देनजर सभी आवश्यक सामग्री की आपूर्ति प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर दीपक कुमारए एक्सियन पी डब्ल्यूडी  हरीश पांगती अधीक्षण अभियन्ता  तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेला विनोद कुमार सहायक नगर आयुक्त मंजीत सिंह तहसीलदार कुम्भ ललित बिष्ट   जूना अखाड़ा के      लाल भारती    रणधीर गिरी   विवेकपुरी   राजेन्द्र गिरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments