Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowमासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, दो हिरासत में

मासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, दो हिरासत में

हरिद्वार, उत्तराखंड़ के जनपद हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से दिन के समय लापता हुई मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर बने तीन मंजिला भवन के एक कमरे में मिली। गले में रस्सी पड़ी थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। यह दोनों इसी कमरे में किराये पर रहते हैं।

जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की नौ साल की बेटी रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। करीब तीन बजे वह लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास में खोजने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग मायापुर चौकी पहुंचे और बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

किसी भी सीसीटीवी की फुटेज में मासूम नहीं दिखी। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मासूम नहीं दिखी तो उसकी आसपास के घरों में तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि रात करीब दस बजे मासूम के घर से सौ मीटर की दूरी पर तीन मंजिल के भवन के सबसे ऊपर एक कमरे में वह मृत मिली। उसके गले में रस्सी थी। कमरे में दो युवक मौजूद थे। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह घर किसी व्यापारी ने एक साल पहले खरीदा था और दोनों युवक किराये पर रहते हैं।

जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की नौ साल की बेटी रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। करीब तीन बजे वह लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास में खोजने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग मायापुर चौकी पहुंचे और बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। किसी भी सीसीटीवी की फुटेज में मासूम नहीं दिखी,
नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसी भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मासूम नहीं दिखी तो उसकी आसपास के घरों में तलाश शुरू की गई।
रविवार रात करीब दस बजे जब मासूम की लाश मिली तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। भीड़ ने घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस को लेकर लोगों में गुस्सा था और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। लोग आरोपियों को मौके पर सजा देने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

प्राॅपर्टी डीलर और कपड़े के थोक व्यापारी राजीव कुमार के मकान से देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया था। बच्ची के घर से राजीव कुमार का मकान ठीक सामने है और करीब पचास मीटर की दूरी है। राजीव कुमार की पालीवाल धर्मशाला अपर रोड पर कपड़े की दुकान है।
शव बरामद होते ही राजीव वहां से फरार हो गया था। जबकि मकान में रहने वाले उसके भांजे राम तीरथ यादव निवासी सुल्तानपुर उप्र को पुलिस ने वहीं से दबोच लिया था। बच्ची का शव मिलने पर आक्रोशित लोगों ने उस घर पर पथराव किया। घर का मुख्य गेट और एक बाइक तोड़ दी। घर में आग लगाने की कोशिश की।

राजीव कुमार अपने परिवार के साथ नया हरिद्वार रानीपुर मोड़ के पास रहता है। उसका भांजा तीरथ यादव दो साल से इसी मकान में रहता था। इसी मकान में राजीव ने प्रापर्टी डिलिंग का कार्यालय और कपड़े का गोदाम भी बनाया हुआ है।

राजीव अक्सर यहां आता जाता है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजीव और रामतीरथ यादव के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार राजीव की तलाश शुरू कर दी है।
मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद कॉलोनी के लोग रविवार रात को सोये नहीं और सोमवार को भी मातम पसरा रहा। लोगों के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। लोग आरोपियों को मौके पर सजा देने को उतारू थे और इसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने तैयार थे। पुलिस ने किसी तरह से लोगों के गुस्से का शांत किया।

रविवार को मायापुर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी से लापता हुई 11 वर्षीय बच्ची की जैसे ही देर रात हत्या कर शव मिलने की सूचना से मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। लोग सूचना मिलते ही मौके की तरफ दौड़ पड़े। जिस गली के अंदर के मकान में बच्ची का शव पड़ा था लोगों का हुजूम वहां इकठ्ठा हो गया। हरिद्वार मे
पहली बार हुई ऐसी घटना से महिलाओं और बच्चों में तो खौफ देखा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments