Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowइनरव्हील ने तीन लड़कियों की शादी का सामान उपलब्ध कराया

इनरव्हील ने तीन लड़कियों की शादी का सामान उपलब्ध कराया

मसूरी। इनरव्हील क्लब ने तीन गरीब लड़कियों की सादी का सामान एक सादे कार्यक्रम में वितरित किया। इस मौके पर जहां राशन दिया गया वहीं तीनों लड़कियों को शगुन भी दिया गया।
इनरव्हील क्लब ने एक कार्यक्रम आयोजित कर मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड की तनी गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामान उपलब्ध कराया। जिसमें तीनों लडकियों को संदूक, आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले सहित राशन दिया गया वहीं तीनो लड़कियों को साडियां, सूट, तथा अन्य कपडे, श्रृंगार का सामान, ज्वैलरी सहित बर्तन, सेनेटाइजर व अन्य सामान दिया गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष जैजैवंती कर्णवाल एवं पूर्व अध्यक्ष शशि मित्तल ने तीनो लड़कियों को क्लब की ओर से शगुन भी दिया व उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दी। मालूम हो कि इनरव्हील क्लब का गरीब लड़कियों की शादी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है तथा जो भी गरीब परिवार शादी के लिए संपर्क करता है उन्हें सामान, कपडे बर्तन, राशन व अन्य साधन उपलब्ध कराये जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments