Thursday, March 28, 2024
HomeNationalहैदराबाद : पत्नी के भागने के बाद बन गया कातिल, फिर जाल...

हैदराबाद : पत्नी के भागने के बाद बन गया कातिल, फिर जाल में फंसाया 18 महिलाओं को और उतार दिया माैत के घाट

हैदराबाद, हैदराबाद पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। इन हत्याओं के अलावा इस आरोपी ने कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया। आरोपी का नाम रुमुलु है। आरोपी की खुद की पत्नी करीब 18 साल पहले किसी व्यक्ति के साथ भाग गई थी। इसके बाद रुमुलु अपराध की दलदल में घुसता गया। उसे महिलाओं से घृणा होने लगी थी। इसीलिए वह महिलाओं का कत्ल करता। पत्थर काटने का काम करने वाला आरोपी 21 मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका। इनमें से 16 मामले हत्या करने के हैं। चार मामले संपत्ति विवाद से जुड़े हैं, जबकि एक मामला पुलिस गिरफ्त से भागने से जुड़ा है।

 

आरोपी महिलाओं को शारीरिक संबंधों के लिए पैसा देने का लालच देता था फिर उसे अपना शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने के तुरंत बाद अपने शिकार को मार डालता और फिर उनका कीमती सामान चुराकर तुरंत भाग जाता। एक-दो महिलाओं की हत्या के बाद तो उसने पेट्रोल डालकर लाश काे जला दिया। (उत्तम हिन्दू न्यूज)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments