Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowमकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड में हिन्दू एकता आन्दोलन पार्टी...

मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड में हिन्दू एकता आन्दोलन पार्टी का आगाज

देहरादून- मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर हिन्दू एकता आन्दोलन पार्टी का उत्तराखण्ड में विधिवत पूजा अर्चना व हवन कर शुभारम्भ किया गया। उत्तराखण्ड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष  के एल जोशी ने बताया कि हिन्दू एकता आन्दोलन पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है जिसका रजिस्ट्रेशन सन 2001 में भारतीय चुनाव आयोग में पार्टी के संस्थापक  हीरामन विथल गाबलीजी द्वारा महाराष्ट्र में किया गया था। हिन्दू एकता आन्दोलन पार्टी दक्षिण भारत सहित महाराष्ट्र, दिल्ली तथा उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी राजनीतिक गतिविधियांे में सक्रिय भागीदारी करती आ रही है, उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामसिंह बावरी जी की परिकल्पना है कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और देवभूमि का स्थान पूरे भारतवर्ष में सर्वोच्च होना चाहिए और हिन्दूराष्ट्र की आधारशिला देवभूमि से ही रखी जानी चाहिए।

जोशी ने बताया कि आज पार्टी ने आज यह भी निर्णय लिया कि आगामी विघानसभा चुनाओं में उत्तराखण्ड में भी आम लोगों की भावनाओं को देखते हुए यहां भी पार्टी को ग्राम स्तर पर मजबूत किया जायेगा तथा आगामी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लडा जायेगा।  जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड की परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए यहां के आमजनमानष से जुडे मुददों को जोर शोर से उठाया जायेगा। पार्टी के सगठन महामन्त्री से0नि0 कैप्टेन मुकेश रावत ने बताया कि युवाओं को रोजगार देना तथा पहाडी क्षेत्र में नये उघोगों को बढावा देकर पलायन को रोकना पार्टी का मुख्य मुददा रहेगा। उन्होने कहा कि पार्टी गांव स्तर पर कार्य करेगी। पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष लवन्या रावत ने कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

इस अवसर पर अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी कार्यालय का भी मोथरोंवाला, देहरादून में शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में महासचिव साहिब सिंह भण्डारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष  लवन्या रावत,विघार्थी युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन रावत, करण सिंह चौधरी, व्यास अशोक कृष्ण शास्त्री, भावना खंकरियाल, नरेश पोखरियाल, सोनी खत्री, गणेश शंकर रानाकोटी, अंकित आनन्द, देव नौटियाल, अंकित कण्डवाल, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments