Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowहिन्दी केवल भाषा नहीं हमारी पहचान भी : रेखा नेगी

हिन्दी केवल भाषा नहीं हमारी पहचान भी : रेखा नेगी

हरिद्वार 10 जनवरी  (कुल भूषण) मानव अधिकार संरक्षण समिति कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर   कहा यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता हैए लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायनों में खासतौर पर हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी अहम है।

इस दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का एलान किया था। विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

उन्होंने कहा हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं है  हमारी पहचान भी है।सभी भाषाओं और संस्कृतियों से मेल करना भी हमें सिखाती है हिन्दी। उन्होंने बताया हिन्दी दिवस और विश्व हिंदी दिवस के बीच फर्क है हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments