हरियाणा पुलिस ने जबरन घरों में घुसकर दो महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में अपने ही एक महानिरीक्षक (आईजी) के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत कलसन को शुक्रवार रात पंचकूला के पिंजौर इलाके में घरों में घुसकर दो महिलाओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 55 वर्षीय कलसन ने शुक्रवार रात उसके घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बेटी के साथ मारपीट भी की।
दूसरी शिकायत में, रत्तपुर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि कलसन ने शुक्रवार रात उनके घर में घुस आए और उसके और साथ मारपीट की।
पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आईजी हेमंत कलसन के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
वर्तमान में पंचकूला में आईजी होमगार्ड्स के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय हेमंत कलसन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब से पहले भी उनके खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है।
इससे पहले भी कलसन ने इस साल 27 जुलाई को पिंजौर की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद 2 अगस्त को उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अप्रैल 2019 में, उन्हें तमिलनाडु में चुनाव ड्यूटी पर रहने के दौरान हवा में फायरिंग करने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।
सितंबर 2018 में, एक रोडरेज की घटना में राहगीरों द्वारा उन पर हमला किया गया था। कलसन अपने एक दोस्त के साथ उनके पीछे थे और पिंजौर से पंचकूला जा रहे थे, जब एक एसयूवी ने तेज गति से उनके वाहन को ओवरटेक किया। उन्होंने कथित तौर पर वाहन का पीछा किया और चालक को गाड़ी रोकने के लिए मजबूर किया। हालांकि, उस घटना में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
Haryana: Inspector General (IG) of Police, Hemant Kalson, has been booked and arrested for allegedly misbehaving with two women after trespassing into their houses at Pinjore in Panchkula yesterday night, says Panchkula Police
— ANI (@ANI) August 22, 2020