Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश  में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का नियंत्रण समाप्त : पालीवाल

प्रदेश  में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का नियंत्रण समाप्त : पालीवाल

हरिद्वार 30 मई (कुलभूषण) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर  रविवार को  प्रदेश की उत्तराखंड सरकार के खिलाफ बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हरिद्वार के पांचों ब्लॉकों में जिसमें नगर ज्वालापुर में यशवंत सैनी ब्लॉक शिवालिक नगर में महेश राणा गुलबीर सिंह अशोक उपाध्याय कनखल में शुभम अग्रवाल व प्रदीप चौधरी  हरिद्वार में रवि कश्यप व वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा देवपुरा चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी व मध्य हरिद्वार ब्लॉक  के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ने सांकेतिक सत्याग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का नियंत्रण समाप्त हो गया है सभी बेलगाम हो गए हैं प्राइवेट अस्पताल मनमर्जी के रेट ले रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल भाजपा के नेताओं के कहने पर बेड दे रहे हैं इससे यह अर्थ लगाया जा रहा है कि भाजपा के नेता भी इन अस्पतालों से मिले हुए हैं।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने  कहा कि  स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं।कहीं भी गरीब आदमी को इसकी सहायता नहीं मिल रही है और वह काल के गर्त में समा रहे हैं।आज महंगाई चरम सीमा पर है परंतु सरकार ने आंखें बंद कर रखी हैं प्रदेश उपाध्यक्ष रामयशसिंह व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि यदि इस भाजपा सरकार को आज के सत्याग्रह से भी  फर्क नहीं पड़ा तो कांग्रेस का एक एक सिपाही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र एडवोकेट  अमरीश रस्तोगीएग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा अनिल भास्कर संजीव चौधरी अंजू दिवेद्वी पार्षद सोहेल अख्तर धर्मपाल ठेकेदार चोखेलाल रमणीक सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments