Friday, April 19, 2024
HomeNationalसालों से यौन शोषण की शिकार महिला ने आरोपी को 25 बार...

सालों से यौन शोषण की शिकार महिला ने आरोपी को 25 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

गुना, सालों से हो रहे यौन शोषण से तंग आकर एक महिला ने अशोकनगर कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। महिला के मुताबिक उसके नाबालिक अवस्था से वैवाहिक जीवन तक भी युवक उसे डरा धमका कर बीते 15 सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी की हत्या कर दी है। युवक के प्रति महिला के अंदर सालों से पल रहे प्रतिकार और क्रोध का अंजादा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला ने निष्कासित नेता के शरीर में एक दो नहीं बल्कि 25 बार चाकू से एकाएक वार कर उसे मार डाला है |

जानकारी के अनुसार, महिला अशोकनगर जिले के अचलगढ़ की रहने वाली है और उसका पति भी इसी जिले में शिक्षक था। दरअसल, शर्मा एक रात 11 बजे महिला के घर में पहुंचा और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। शर्मा की इस हरकत से खुद का बचाव करते हुए महिला ने निष्कासित नेता पर 25 बार चक्कू से वार किया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने रात दो बजे करीब पुलिस को फोन इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं महिला को कोर्ट के सामने भी पेश किया गया और बीते मंगलवार को कोर्ट ने महिला को जेल में भेज दिया। जिस समय ब्रजभूषण शर्मा महिला के घर पर पहुंचा, उस समय उसका पति वहां नहीं था और इस अपराध को करने के बाद महिला ने पुलिस और अपने पति दोनों को इस बात की जानकारी दे दी, पुलिस ने बताया कि शर्मा ने महिला का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने शर्मा के शरीर पर चाकू से कई वार किए और शर्मा की पीठ पर कई निशान देखे गए। पुलिस ने बताया कि महिला और शर्मा दोनों अचलगढ़ के रहने वाले थे और दोनों के बीच पहले से अवैध संबंध थे जिसने बाद में हत्या का रूप लिया।

जब शर्मा महिला के घर में पहुंचा तो उसका पति वहां मौजूद नहीं था लेकिन दो बच्चे थे और दोनों सो रहे थे। जब शोर हुआ तो महिला की छह साल की बेटी जाग गई। इधर मृतक की पत्नी अपर्णा शर्मा ने महिला पर ही आरोप लगा दिए हैं। उसका कहना है कि महिला ने पहले मेरे पति को अपने चक्कर में फंसाया और जेवर लूटे। उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी(साभार उत्तम हिन्दू न्यूज)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments