Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड़ राज्यसभा चुनाव 2020 : भाजपा के पैनल में पांच नामों पर...

उत्तराखंड़ राज्यसभा चुनाव 2020 : भाजपा के पैनल में पांच नामों पर चर्चा, हाई कमान का होगा अंतिम फैसला

देहरादून, प्रदेश से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिये जोर आजमाईश और सैटिंग का दौर आजकल भाजपा में चल रहा है | राज्यसभा में जाने के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार है और पार्टी से कई बड़े नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है, कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट पर राजब्बर काबिज हैं।

उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने उनके कार्यकाल से पहले नया सांसद चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सूत्र बताते हैं कि भाजपा के पैनल में विजय बहुगुणा और महेन्द्र पांडेय के अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल और पूर्व सांसद बलराज पासी के नाम की भी सिफारिश की गई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मुताबिक, पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को नाम भेज दिए हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्रदेश संगठन से भेजे गए नामों से ही प्रत्याशी तय हो। संसदीय बोर्ड पैनल से बाहर से भी कोई अन्य नाम भी दे सकता है। केंद्र का फैसला ही अंतिम होता है।

भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रभारी रहे श्याम जाजू भी टिकट के प्रबल आकांक्षी माने जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश संगठन की ओर से उनका नाम राज्य से पैनल में नही भेजा गया। इस पर भगत ने कहा कि उनका मसला केंद्र के स्तर का है। प्रदेश संगठन ने राज्य के स्तर पर नाम भेजे हैं। उनके अनुसार, पार्टी ने जो पांच नाम भेजे हैं वे संगठन और राजनीति के अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं।

वैसे उम्मीद यह कि नामांकन से पहले ही भाजपा नाम तय कर सकती है | राज्यसभा की एक सीट के लिए 20 अक्तूबर को अधिसूचना जारी हो गई है। 27 अक्तूबर को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है और 26 अक्तूबर से नामांकन भरे जा सकते हैं। जिन नामों पर चर्चा चल रही उनमें महेन्द्र पांडेय, विजय बहुगुणा, नरेश बंसल, अनिल गोयल तथा बलराज पासी में से एक नाम पर भाजपा हाई कमान मोहर लगा सकता है, वैसे यह भी हो सकता है कि इन नामों पर सहमति न बनी तो बाहर का डम्मी उम्मीदवार भी उतारा जा सकता है, जिस पर भी पार्टी में मंथन चल रहा है |

उत्तराखंड़ से राज्य सभा में जाने के लिये महेंद्र पांडेय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव हैं। वह उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकियों में से हैं। दूसरी और
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी दावेदार हैं बड़े कद के नेता होने के साथ उनका उत्तराखंड में राजनीतिक आधारभी है। वे कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए बागियों के नेता हैं और साढ़े तीन साल से सम्मानजनक राजनीतिक पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भी उनकी पैरवी की है। पार्टी के नरेश बंसल वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से हैं। वर्तमान में वह सरकार में दर्जाधारी हैं।

उनका संगठन में लंबा अनुभव है। वे सात साल संगठन महामंत्री रहे। इतने साल उन्होंने प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभाया। लोस चुनाव मे उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उनके इसी अनुभव को देखते हुए उनका नाम पैनल में रखा गया। अनिल गोयल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में हैं। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे पार्टी की ओर से दो बार राज्यसभा के प्रत्याशी बनाए जा चुके हैं। पांचवा नाम
बलराज पासी का है जो पूर्व सांसद रह चुके हैं। उनकी पार्टी के अनुभवी नेताओं में गिनती होती है। संगठन में वह कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं | अगर सबकुछ ठीक रहा तो पहले तीन नामों में से ही नाम तय होना माना जा सकता, अब यह स्थिति एक दो दिन में साफ हो सकती है क्योंकि 27 को नामांकन किया जाना है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments