Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowघटनाक्रम : क्या क्या घटित हुआ भारतीय एवं विश्व इतिहास में, जानिये...

घटनाक्रम : क्या क्या घटित हुआ भारतीय एवं विश्व इतिहास में, जानिये ‘आज का इतिहास’….

देहरादून, भारतीय एवं विश्व इतिहास में समय समय पर जो भी घटनाक्रम और राजनैतिक, इतिहासिक घटनायें घटित होती है उसकी जानकारी ‘आज का इतिहास’ के माध्यम से दी जा रही है |

19 मई की प्रमुख घटनाएं :

1521 : उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।
1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
1892 : बहुचर्चित नाटककार एवं कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी क्योकि उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।
1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।

1926 : बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
1930 : दक्षिण अफ्रीका में श्वेत महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
1934 : अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।
1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इजऱायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।

1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
2001 : एप्पल इंक. ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले, जिनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा केलिफोर्निया के ग्लेनडेल में खोला गया।
2009 : श्रीलंका ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ 26 साल के गृहयुद्ध के बाद जीत की घोषणा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments