Friday, March 29, 2024
HomeNationalबुजुर्ग ने 22 दिन पहले 17 साल की लड़की से रचाई थी...

बुजुर्ग ने 22 दिन पहले 17 साल की लड़की से रचाई थी शादी, लेकिन अब हो रहा है तलाक

नई दिल्ली, सही उम्र में शादी हो जाती है अच्छी बात है। कई उम्र ज्यादा बीत जाने के बाद शादी नहीं होने पर खुद के लिए और परिवार के लिए चिंता का विषय बन जाता है। सभी यही चाहते है कि शादी सही उम्र में हो जानी चाहिए। पिछले दिनों इंडोनिशया में 78 वर्षीय बुजुर्ग Abah Sarna ने 17 साल की Noni Navita नाम की लड़की से ब्याह रचा था। लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। शादी के 22 दिन गुजा जाने के बाद अब दूल्हा अलग होने का फैसला कर लिया है। जब इस बात का पता उनके घरवालों को चला तो सभी हैरान रह गए।

बुजुर्ग ने डाली तलाक की अर्जी
सभी यह जानना चाहते थे कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जिसके कारण वे अब तलाक लेने जा रहे है। बुजुर्ग ने बीते दिनों तलाक के लिए अर्जी डाली है। उम्र में फासले के कारण इस कपल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन की बहन Iyan ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह जानकर वह हैरान रह गई। दोनों के बीच सबकुछ ठीक ही लग रहा था। लेकिन अचानक किए उनके इस फैसले ने सभी को चौका दिया। उन्होंने दावा किया है कि हमारे परिवार की ओर से Abah से कोई परेशानी नहीं थी।

दुल्हन पर लगे गंभीर आरोप
खबरों के अनुसार, दुल्हन पर एक गंभीर आरोप लगाया गया। वह शादी से पहले गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि जिसके कारण 70 वर्षीय Abah ने उससे अलग होने का फैसला किया। वहीं Noni की बहन ने इस आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। खबरों के अनुसार, Abah ने शादी के वक्त दुल्ह के लिए 50 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल और गद्दे आदि भी भेजे थे। वहीं रिपोर्ट्स में कहा गया कि Noni के परिवार की तरफ से भी दहेज की मोटी रकम दी गई थी। लेकिन कुछ भी हो अब यह जोड़ी अलग होने जा रही है(साभार पत्रिका)|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments