Saturday, April 20, 2024
HomeNationalप्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा...

प्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से डबल मर्डर का रविवार सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के चलते महिला और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रेमी-प्रेमिका का शव गांव में ही अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। एक साथ दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है।
यह घटना भोगांव क्षेत्र के नगला विचित्र की है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतकों में गांव का 27 वर्षीय युवक संजीव लोधी पुत्र छविनाथ और 27 वर्षीय रीतू पत्नी गौरव लोधी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार साल भर पहले ही संजीव की पत्नी की मौत हुई है। पत्नी की मौत के बाद संजीव और रीतू के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी भनक रीतू के पति गौरव को लग गई। ये सब देखकर गौरव (पति) गुस्से से आग बबूला हो गया।
पत्नी की अवैध संबंध से तंग आकर शनिवार की देर गौरव ने दोनों को मौत की घाट उतार कर दोनों के शव को गांव में अलग-अलग क्षेत्र में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस को संजीव का शव गांव में डिप्टी सिंह के मकान के पीछे पड़ा मिला, वही पास ही स्थिति हाकिम सिंह के मकान के पास रीतू का शव पड़ा था। पुलिस की पुछताछ में मृतक संजीव के परिजनों ने गौरव पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक रीतू के दो बच्चे भी हैं। जो अभी रीतू के परिवार वालों के पास है।
दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी गौरव लोधी की तलाश जारी है। इसके साथ ही पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। (हिफी न्यूज)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments