Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowकोरोना काल में असहाय व जरुरत मंदो की सेवा में जुटे उक्रादं...

कोरोना काल में असहाय व जरुरत मंदो की सेवा में जुटे उक्रादं कार्यकर्ता

देहरादून- आज उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर अनिल डोभाल जी के सहयोग से युवा महामंत्री विनीत सकलानी के नेतृत्व में उक्रादं कार्यकर्ताओं ने तुनवाला क्षेत्र में कोरोना पॉजीटीव पाये गये लोगों के घरों सहित आसपास के घरों में सैनिटाइजेशन किया गया।

“उक्रादं नेता अनिल डोभाल के नेतृत्व मे उक्रादं कार्यकर्ता लगातार जन सेवा में जुटे है। आज दल के कार्यकर्ताओं
ने रायपुर विधानसभा छैत्र में सैनिटाइजाईजर का छिड़काव किया”।

कार्यकर्ताओं ने वार्ड 68, पुष्प विहार, अपर तुनवाला एवं नहर रोड (कैनाल रोड) में स्थित कोरोना संक्रमितों तथा आसपास के घरों में दवा का छिड़काव किया गया। उक्रांद नेता श्री अनिल डोभाल द्वारा बताया गया की उत्तराखंड क्रांति दल की युवा टीम लगातार जन सामान्य की अधिक से अधिक मदद के लिए प्रयासरत है,

एवं इसी कड़ी में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के कहने पर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं उक्रांद के वरिष्ठ नेता व राज्य आंदोलनकारी श्री जबर सिंह पावेल जी ने बताया कोविड-19 में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। जिसमें उक्रांद की ओर से लगातार कच्चा राशन, भोजन के पैकेट, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है।
सैनिटाइजेशन के दौरान वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जबर सिंह पावेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल डोभाल जी व भुपेन्द्र पटवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments