Wednesday, April 24, 2024
HomeNationalकिसान आंदोलन के चलते दिल्ली आने वाले ये रास्ते आज भी हैं...

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली आने वाले ये रास्ते आज भी हैं बंद है ये बॉर्डर,

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंदोलनकारी किसान संगठनों की गुरुवार को हुई बैठक भी बेनतीजा रही। करीब आठ घंटे चली इस बैठक में किसान नेता नए कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर अड़े रहे। आंदोलन कर रहे किसानों ने मांग की है कि केद्रं सरकार संसद का एक विशेष सत्र बुलाए और कृषि कानूनों को वापस ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे दिल्ली में अन्य मार्गों को जाम करने और अतिरिक्त कदम उठाने की धमकी दी है।

जिसके बाद किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं और शहर में प्रवेश और निकास के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने का सुझाव दिया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार सुबह अनेक ट्वीट करके लोगों को किसान आंदोलन के कारण सिंघु, लामपुर, औचंदी, चिल्ला और अन्य बॉर्डर के बंद होने की जानकारी दी। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि, ‘सिंघु बॉर्डर अब भी दोनों ओर से बंद है। लामपुर, औचंदी और अन्य छोटे बॉर्डर भी बंद हैं। कृपया वैकल्पिक मार्गों का सहारा लीजिए। मुकरबा चौक और जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है।’

यातायात पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से बचने और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और डीएनडी से जाने की सलाह दी है। ट्वीट में कहा कि, ‘गौतमबुद्ध नगर के नजदीक किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद है और लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए नोएडा लिंक रोड से बचना चाहिए और डीएनडी वाला रास्ता चुनना चाहिए।’

ट्रैफिक पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि टिकरी, झाडौदा बॉर्डर यातायात के लिए बंद हैं। बदूसराय बॉर्डर हल्के वाहनों से लिए खुला है वहीं झटिकरा बॉर्डर केवल दोपहिया वाहनों के लिए खुला है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि हरियाणा के लिए जो बॉर्डर खुले हैं, वे हैं- धनसा, दौराला, कपसहेरा, राजोखरी NH 8, बिजवासन/बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर।

बता दें कि सरकार किसानों द्वारा की जा रही मागों पर विचार करने को तैयार हो गई है। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों के साथ अगली बैठक में समाधान की उम्मीद जताई है। किसान संगठनों की सरकार के साथ अगली बैठक 5 दिसंबर को होनी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments