Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowराम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष में उत्तराखंड में दूरदर्शन करेगा गढ़वाली...

राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष में उत्तराखंड में दूरदर्शन करेगा गढ़वाली रामायण का प्रसारण

देहरादून, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन पर जंहा पूरा देश दीपावली मनाएगा। वंही उत्तराखण्ड भी इस खुशी के पल को यादगार बनाने में लगा है, राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस खुशी के पल को अपने प्रदेश में अनोखे अंदाज में मनाने की ठानी है।

दीपावली तो मनाई ही जाएगी इसके लिए मुख्यमंत्री ने कह दिया है। लेकिन पहाड़ की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए पर्यटन मंत्री ने कहा है कि सांय 7:30 से दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर गढ़वाली बोली में रामायण को प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से इस पुनीत अवसर पर हमे अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ भगवान राम को जोड़ने और जानने का अवसर मिलेगा।

उधर, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा राज्य में श्री राम जन्म भूमि पूजन पर 5 अगस्त को प्रदेश में दीपमाला प्रकाशित कर उत्सव मनाया जाएगा।

इस दिन पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश व जिला आदि कार्यालयों व अपने घरों पर दीपक जलाए जाएँगे।

इस हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जन सामान्य से भी दीपमाला प्रकाशित करने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशी धर भगत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।

इस बारे में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जन सामान्य से आग्रह किया है कि वे प्रातः प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दूरदर्शन पर होने वाले लाइव टेलिकास्ट को देखें। इस ऐतिहासिक क्षण के हम सभी श्रद्धालु साक्षी बनना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया है कि वे साँय अपने आवास पर दीप माला प्रकाशित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments