Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowदेव प्रयाग कीर्ति नगर कल्याण समिति ने जरूरतमंद को पांच हजार एक...

देव प्रयाग कीर्ति नगर कल्याण समिति ने जरूरतमंद को पांच हजार एक सौ की राशि भेंट की

मसूरी। देव प्रयाग कीर्ति नगर कल्याण समिति ने क्षेत्र के लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे एक जरूरतमंद को पांच हजार एक सौ रूपये की राशि भेंट की है। वहीं समिति ने भरोसा दिलाया कि आगे भी उनकी मदद समिति के माध्यम से की जाती रहेगी।
शहीद भगत सिंह चौक पर एक होटल में कार्यरत जगमोहन ंिसह कंडारी लंबे समय से हृदय रोग के कारण अस्वथ्स्य चल रहे हैं व हाल ही में उन्होंने अपनी आंख का आपरेशन भी कराया है।

लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह काफी संकट से जूझ रहे हैं। इस पर देव प्रयाग कीर्ति नगर कल्याण विकास समिति की ओर से उन्हें उपचार के लिए सहयोग राशि दी गई है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल, कोषाध्यक्ष विनोद कंडारी, कीर्ति कंडारी, राजेंद्र पंवार, कमल पंवार, शोभन मेहरा आदि मौजूद रहे। सहायता राशि देने पर जगमोहन ंकंडारी ने समिति का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments