Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowदेहरादून : नगर निगम की घरों के बाहर आरएफआईडी लगाने की योजना,...

देहरादून : नगर निगम की घरों के बाहर आरएफआईडी लगाने की योजना, जो बतायेगी कूड़ा उठा या नहीं

देहरादून, नगर निगम जल्द लोगों को कूड़े उठाने की समस्या को हल करने की और एक खदम बढ़ा रहा है, अगर आपके घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम इसका रास्ता निकाल लिया है। इसके तहत घरों के गेट पर रेडिया फ्रीक्वेंसी आईडेंटिटी डिवाइस (आरएफआईडी) लगाई जाएगी। जो बताएगी कूड़ा उठा या नहीं।

नगर निगम प्रशासन जल्द ही इस पर काम शुरू करेगा। आरएफआईडी के कारण कंपनी किसी भी घर के बाहर से कूड़ा नहीं उठाएगी तो इसकी सूचना वहां लगे सेंसर के जरिये नगर निगम कार्यालय को मिल जाएगी।

नगर आयुक्त के अनुसार इस समय शहर के 69 वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी कूड़ा उठा रही है। जबकि नए वार्डों के लिए जल्द टेंडर होने वाले हैं।
जबकि कई नये वार्डो में भी कूड़ा उठ रहा है लेकिन इसके बावजूद अब भी तमाम जगहों से कूड़ा कलेक्शन न होने की बात सामने आती है। जिसे देखते हुए सेंसर लगाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे निगम क्षेत्र के हर क्षेत्र में और हर घर से कूड़ा उठान हो सके।

सर्वे की तैयारी में निगम

निगम प्रशासन हाउस टैक्स को लेकर मकानों के सर्वे कराने की तैयारी में जुटा है। जिसके चलते उसके पास निगम क्षेत्र के सभी मकानों की जानकारी आ जाएगी। इसके बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के पास मौजूद लिस्ट से उसका मिलान किया जाएगा। इसके बाद सभी मकानों के बाहर डिवाइस लगाई जाएगी। कूड़ा कलेक्शन की निगरानी के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम तैयार होगा। जिससे पार्षद निगम में अपने वार्ड में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति का रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसके अलावा पार्षद मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये भी अपने वार्डों में कूड़ा उठान के बारे में जानकारी रख सकेंगे। नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने कहा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की मॉनिटरिंग बेहद अहम है। रेगुलर मॉनिटरिंग न होने के चलते ही शिकायतें मिल रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए सेंसर लगाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments