Tuesday, April 16, 2024
HomeTrending Nowदेहरादून : उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी अशोक कुमार...

देहरादून : उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी अशोक कुमार ने किया सम्मानित

देहरादून, पुलिस लाइन देहरादून में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया | सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन देहरादून में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में देहरादून के 23, एसटीएफ के 12 व एसडीआरएफ के 11 सहित कुल 46 अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित हुए, उन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया।

सम्मानित करने के बाद डीजीपी ने सम्मेलन में उपस्थित व सम्पूर्ण उत्तराखण्ड से ऑनलाइन माध्यम से जुडे अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य पीड़ित को न्याय दिलाना है और थानों पर प्राप्त जनता की शिकायतों का शत-प्रतिशत रिसीव कर उसका निवारण करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में संगीन अपराधो में कमी आई है। लेकिन, साथ ही साथ ड्रग्स /साईबर क्राईम व महिला सुरक्षा/यातायात में बढ़ोतरी हुयी है। साइबर अपराध न्यू ट्रेड का अपराध है, इस पर नियत्रंण साइंसटिफिक व फारेंसिक तरीके से करना है।

साइबर सैल को और अधिक सशक्त किया जायेगा। जमीन की धोखाधड़ी करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये, अभियोग पंजीकृत करते हुये अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाये। अच्छे कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। लेकिन, पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। कर्मचारियों की समस्याओं के शत-प्रतिशत निवारण किया जायेगा।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस का हर कदम ऐसा होना चाहिए कि जिससे पुलिस पीड़ित को न्याय दिला सकें। जिससे समाज में पुलिस की छवि अच्छी होगी। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे पुलिस की छवि खराब हो। गरीब, असहाय, पीड़ित जो भी थाने पर आये उसे सुरक्षा व न्याय देना है। इसके लिए पुलिस को संवेदनशील बनना होगा, जो हमारा प्राथमिक उत्तरदायित्व है। अपने अधिकारो का कोई भी दुरुपयोग न करे किसी भी पीड़ित के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार बरदास्त नही करा जायेगा। पीडितों को तत्काल न्याय दिलाया जाए। अच्छी पुलिस व्यवस्था वही है, जो लोगो के सहयोग से लोगो के साथ मिलकर कार्य करें।
पुलिस परिवार की समस्या, शिकायत व सुझावों के लिए मुख्यालय स्तर पर पुलिसजन समाधान समिति का गठन किया गया है। जिनके द्वारा चार महीने में पुलिस कर्मचारियों द्वारा भेजी गयी 841 समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है।

सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरु गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंवम कानून व्यवस्था वी मुरगेशन, एसएसपी देहरादून योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ नवनीत भुल्लर, पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण/यातायात, सभी सीओ/थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments