Tuesday, April 16, 2024
HomeStatesUttarakhandजमालपुर कलां में प्रारंभ हुआ समर्पण निधि अभियान

जमालपुर कलां में प्रारंभ हुआ समर्पण निधि अभियान

हरिद्वार 03 फरवरी (कुल भूषण)  अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए देश भर में चल रहे समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत जमालपुर कलां में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान समिति नेघर-घर जाकर समर्पण निधि संग्रह का कार्य शुरू किया जिसके अंतर्गत सोशल एन्कलेव, जेवीजी कालोनी, रमा विहार कालोनी में समर्पण निधि एकत्र कर प्रत्येक हिन्दू परिवार को इस पावन अभियान से जोड़ा गया।
समिति के अध्यक्ष झबरू सिंह शेखावत ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत राम भक्त मेघा की प्रथम समर्पण निधि रसीद के साथ हुआ, दूसरी रसीद अयोध्या के कार सेवक सुरेश रस्तौगी परिवार की कटी और उसके बाद राम भक्त परिवारों ने उत्साह के साथ समिति के पदाधिकारियों को समर्पण निधि अर्पित की। समिति के कोषाध्यक्ष एवं जिला भाजपा ओबीसी मोर्चे के उपाध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान 12 फरवरी तक जारी रहेगा। हमारा प्रत्येक हिन्दू परिवार तक पहुंचने का प्रयास रहेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments