Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowसमर्पण दिवस : बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन...

समर्पण दिवस : बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणा से संत निरंकारी मिशन आज भी निर्बाध गति सेवा भाव और समाजोत्थान के कार्यो में संलग्न

(सतीश पुंडीर )

देहरादून, संत निरंकारी मिशन के इतिहास में आज ‘समर्पण दिवस’ है, इस दिन 13 मई 2016 को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपनी लीला के द्वारा विदेशी धरती कनाडा के टोरंटो में अपने आप को प्रभु परमात्मा में विलीन कर दिया था, सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने 27 अप्रैल 1980 में निरंकारी मिशन की बागडोर संभाली, अपने जीवन में अनेक प्रकार के ऐसे कार्य किए जो समाज को समर्पित थे |

सबसे पहले 1986 से लेकर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए, वर्ष 2021 तक लगभग 1500000 ब्लड यूनिट हो चुके हैं | पर्यावरण को बढ़ावा दिया और पर्यावरण दिवस के रुप में पेड़ लगाने का सिलसिला शुरू किया | इस दौरान 1986 से सफाई अभियान आरंभ किया गया जिसमें रेलवे स्टेशनों, श्मशान घाट, आईएसबीटी और शहर में जितने भी हॉस्पिटल हैं उनकी सफाई और सड़क के किनारे जो गंदे नाले होते हैं उनको भी निरंकारी भक्तों ने साफ करने का काम किया | 1986 से लगातार प्रत्येक महीने में यह सफाई कार्यक्रम आज भी निर्बाध गति से चल रहा है |

निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक मिशन है वह समाज सेवा में भी सबसे आगे रहता है | हाल में ही कोविड-19 के समय से संत निरंकारी मिशन ने केंद्र सरकार को 5 करोड रुपए की अनुदान राशि दी है, वही महाराष्ट्र को 5000000, पंजाब को 5000000, हरियाणा को 5000000 और उत्तराखंड सरकार को 5000000 की अनुदान राशि दी है |

पूरे भारतवर्ष में अपने निरंकारी सत्संग भवनओं को कोरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए एवं वैक्सीन सेंटर बनाने के लिए भी सरकार से आग्रह किया है | संत निरंकारी मिशन ने इस महामारी के दौरान लंगर भी चलाएं, पीपीई किट वितरित की, उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार को फिलहाल अभी दिल्ली में 1000 बेड का अस्पताल बना करके दिया है | बुराड़ी के आठ नंबर ग्राउंड में संत निरंकारी मिशन जहां सिलाई कढ़ाई केंद्र चलाता है वहां प्रत्येक महीने ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाता है | मिशन इस कोविड-19 के समय में भी प्रत्येक महीने ब्लड डोनेशन कैंप पूरे भारतवर्ष में लगा रहा है |

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेते हुए 13 मई को समर्पण दिवस मनाया जाता है |
क्योंकि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने 36 वर्ष तक निरंकारी मिशन को नई दिशा दी है और समाज को जो दिशा देने का काम किया है यह बहुत ही काबिले तारीफ है | आज हम सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जीवन से शिक्षाएं ले रहे हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments