Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowदेव भूमि में ‘पराक्रम दिवस’ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

देव भूमि में ‘पराक्रम दिवस’ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

देहरादून, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विषय ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस- एक नायक या गुमनाम तानाशाह’ रखा गया। प्रतियोगिता मे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे उपस्थित छात्रों ने नेताजी के जीवन से जुड़ी कई रोचक जानकारियां साझा की।

समन्यवक की भूमिका संजय भंडारी और जितेंद्र सिंह ने निभायी।पैनल के सभी सदस्यो ने नेताजी के स्वतंत्रता संग्राम मे ऐतिहासिक योगदान से सभी को रूबरू कराया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का महत्व समझाया।

प्रतियोगिता के विजेता पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र शरद पाल (तृतीय वर्ष) और श्लोक शर्मा (प्रथम वर्ष) रहे।इसके उपरांत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी रखी गयी। प्रतियोगिता मे विजेता बी.एस.सी एग्रीकल्चर( प्रथम वर्ष) की छात्रा साक्षी रावत रही।

ज्वाइंट डायरेक्टर (डी.बी.आई.एम.एस),श्री दिग्विजय सिंह , डीन (डी.बी.आई.एम.एस), दीपा आर्या एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार, विभागाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र पाठक पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे। फ़ैकल्टी योगेश अवस्थी, रजत रॉय, सुजाता और रितिका पूरी निर्णायक समिति के सदस्य रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments