Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowडुकाटी क्लब ने जनजागरण कार्यक्रम में वितरीत किये सैनेटाइजर पीपी किट व...

डुकाटी क्लब ने जनजागरण कार्यक्रम में वितरीत किये सैनेटाइजर पीपी किट व गर्म कपडे

डुकाटी क्लब मुंबई, गुरुकुल कांगड़ी और आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा जन जागरण का कार्यक्रम

हरिद्वार 26 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में डुकाटी क्लब मुंबई के सौजन्य से जन जागरण कार्यक्रम में लगभग 20 गांव से आए ग्राम प्रधानों को सैनिटाइजर मशीन पीपीई किट आयुर्वेदिक दवाइयां छोटे बच्चों के लिए गर्म कपड़े एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई |

 

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अरुण कुमार त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया तदोपरांत आशुतोष अध्यक्ष बुगाटी क्लब ने ₹110000 का चेक आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल परिसर के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी को भेंट करते हुए डुकाटी क्लब का उद्देश्य और समाज सेवा के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा से सभी आगंतुको को अवगत कराया |

कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के लगभग 20 गांवों से आए ग्राम प्रधान और वरिष्ठ समाजसेवीयों को डुकाटी क्लब की ओर से 80 सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से 200 आयुर्वेद रक्षा किट प्रदान की गई | यह सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के मैकेनिकल विभाग ने बना कर दी जिसमें डॉ संजीव लांबा अध्यक्ष मैकेनिकल विभाग का विशेष योगदान रहा |

इस अवसर पर  कुलपति गुरुकुल कांगड़ी  सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के  प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं को बधाई दी और कहा कि विभिन्न प्रांतों से आए सभी बंधु बांधव मिलकर के किसी परोपकार के कार्य के लिए एकत्रित हो और ऐसा ही आज ही है वातावरण हो गया है जो कोरोना महामारी से बचने के लिए एक बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बनेगा | उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील कुमार जोशी ने   कोरोनावायरस बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने और हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी उन्होंने इस कार्यक्रम को भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए प्रेरणा स्रोत और मील का पत्थर बताया A

गुरुकुल परिसर के अध्यक्ष निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने सभी ग्राम प्रधानों का वरिष्ठ समाजसेवीओं का और स्पर्श गंगा से आए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद और स्वागत करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के कल्याण की ओर अग्रसर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया |  अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ पंकज मदान ने कहा कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है और सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन बनाने के लिए मैकेनिकल विभाग ने विशेष योगदान दिया है  |  उन्होंने साथ ही बताया कि अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी संकाय का उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ समय-समय पर जागरूकता अभियान सैनिटाइजेशन कार्यक्रम, खाद्य सामग्री वितरण एवं सुरक्षा सामग्री वितरण जैसे अन्य कार्यक्रमों में लगा हुआ है Aकार्यक्रम के लिए को सफल बनाने के लिए उन्होंने डॉ संजीव लम्भा अध्यक्ष मैकेनिकल विभाग और डॉ. सुयश भारद्वाज, समन्वयक उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ, को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशिष्ट योगदान दिया है|

 

कार्यक्रम संचालन और संयोजक डॉ धर्मेंद्र बालियान और गिरिराज प्रसाद गर्ग   us fd;k A  dk;Zdze esa   विधायक आदेश चौहान एवं स्वामी यतिश्वरानंद,  प्रोफेसर पंकज मदान, संकायअध्यक्ष अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, अजीत,  उपाध्यक्ष डुकाटी क्लब,  पदम  क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार, शुब्रो भदुरी मुंबई,  प्रो. पंकज शर्मा,  डॉ बालकृष्ण पँवार, डॉ अखिलेश राहुल तिवारी रीता चमोली, प्रोफेसर प्रभात कुमार, डॉ. संजीव लांबा, डॉ. सुयश भारद्वाज, रूपलाल, स्पर्श गंगा से रीता चमोली उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments