Thursday, April 18, 2024
HomeTrending Nowनवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुरुरानी का पिथौरागढ़ पहुँचने पर निगम कर्मचारियों ने किया...

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुरुरानी का पिथौरागढ़ पहुँचने पर निगम कर्मचारियों ने किया स्वागत

पिथौरागढ़,संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी का पिथौरागढ़ पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया गुरु रानी कुमाऊँ मंडल विकास निगम में 26 वीं बार अध्यक्ष बने हैं इतने लंबे समय से कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महासंघ सर्वप्रथम संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में विभागीय प्रमोशन ।पर्यटन कक्ष में वेतन विसंगति को दूर करने। गढ़वाल मंडल विकास निगम की तरह कुमाऊँ मंडल विकास निगम में भी कर्मचारियों के वेतन दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर शीघ्र ही निगम प्रशासन से वार्ता करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों निगमों का एकीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।सरकार वास्तव में अगर राज्य में पर्यटन का विकास चाहती है तो दोनों निगमों को उत्तराखंड पर्यटन परिषद में मर्ज करें।

इससे पूर्व दोनों निगमों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण व वेतन विसंगति को दूर करें। सभा को संबोधित करते हुए प्रबंधक मंजू बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों को निगम हित व कर्मचारी हित में कार्य करना चाहिए। सभा को श्रीमती सुनीता कुॅवर सरोज तुलसी देवी पुष्पा पुनेड़ा पार्वती अवस्थी त्रिभुवन पुनेठा भूपेश मनोला दिवाकर ठकुराठी वेद प्रकाश भट्ट गणेश बिष्ट देवेंद्र सिंह सुरेश द्विवेदी गिरीश पुनेठा सहित निगम कर्मचारियों ने संबोधित किया । इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि शीघ्र ही कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदों की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments