Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttar Pradeshकोरोना लॉकडाउन के दौरान रिश्तेदार से हुआ प्यार, फिर चार बच्चों की...

कोरोना लॉकडाउन के दौरान रिश्तेदार से हुआ प्यार, फिर चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की खौफनाक वारदात

आगरा, लॉकडाउन में घर रह रहे रिश्तेदार से चार बच्चों की मां को प्यार हो गया। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। बुधवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया तो परिजन हैरान रह गए। मामला आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के ग्राम भरापुर के मौजा पूरा श्रीकिशन में हुई राम अतर सिंह (50) की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। अधेड़ का शव 20 अगस्त को फंदे से लटकता मिला था। तब पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया था। भतीजे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार पूरा श्रीकिशन गांव निवासी राम अतर सिंह की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 23 अगस्त को मृतक के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments