Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowमहंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर...

महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार 20 जनवरी (कुल भूषण)  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकारों का पुतला दहन कर भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है जब भाजपा की सरकार 6 वर्ष पूर्व केंद्र में आई थी तो उन्होंने कहा था कि 100 दिन में महंगाई को कम कर देंगे परंतु 6 वर्षों में चाहे रसोई गैस व खाद्यान्न सामग्री हो खाद्य तेलों या सब्जियां हो सभी पर कई 100 गुना वृद्धि हो गई है।केंद्र की गूंगी बहरी सरकार ने आंखें बंद करली हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के मूल्य में दिन.प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है कोरोना काल में गरीब मजदूरों का रोजगार चला गया है फिर भी यह भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ा रही हैं

पूर्व विधायक रामयशसिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि देश में लाखों फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं परंतु भाजपा की सरकार उन मजदूरों के लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी जगत सिंह रावत शुभम अग्रवालअनिल भास्कर रवि कश्यप अशोक शर्मा अंजू द्ववेदी  निशा शर्मा एधर्मपाल ठेकेदार  कुमारए हरद्वारी लालएसंगम शर्मा  सुमित भाटिया सचिन जॉनए पराग चाकलानएकार्तिक शर्मा विभिन्न पार्टीकार्यकत्र्ताओ ने प्रदर्शन में भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments