Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowरामगढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी, कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रामगढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी, कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

(चन्दन सिंह बिष्ट )

मुक्तेश्वर/ रामगढ़,
रामगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली विधानसभा चुनाव आने से पहले कांग्रेस लगातार जनसंपर्क और सदस्यता अभियान चला रही है ताकि आने वाले चुनाव में उनकी कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके और 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बना सकें इसकी मजबूती को लेकर के लगातार बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक जिला और प्रदेश स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं और कार्य संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे

इसी के तहत नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा रामगढ़ में यूथ कांग्रेस की बैठक हुई यह बैठक जिला उपाध्यक्ष नवाब हुसैन व जिला सचिव योगेश पांडेय के नेतृत्व में हुई।

जिसमे यूवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गोनीया, भीमताल विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार मोनू,  पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी  रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गौरेश आर्या जी, शिवराज बिष्ट, पुष्कर नयाल, भुवन दरमवाल, संजय जोशी, विकास कुमार , साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेरा बूथ मेरा अभिमान के नारे के साथ बूथ कमेटी को मजबूत बनाने से लेकर रामगढ़ उप तहसील जैसे कई मुद्दों  पर चर्चा हुई। साथ ही कई युवा साथियों को यूथ कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments