Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Nowअनुशासन व शैक्षिक वातावरण के चलते उन्नति के पथ पर अग्रसर है...

अनुशासन व शैक्षिक वातावरण के चलते उन्नति के पथ पर अग्रसर है कालेज: गुलाटी

हरिद्वार, 18 दिसम्बर (कुल भूषण) एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में संजय गुलाटी, कार्यपालक निदेशक, भेल, हरिद्वार द्वारा महाविद्यालय परिसर में भेल के सौजन्य से निर्मित छात्राओं हेतु प्रसाधन कक्ष का लोकार्पण किया गया।

उन्होंने कहा कि अपनी विभिन्न शैक्षणिक तथा शिक्षणेत्तर गतिविधियों के कारण यह महाविद्यालय जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थानों के रुप में निरन्तर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। जिसे यहाँ की धर्मिक संस्था श्रवणनाथ मठ के संतों और मनीषियों ने निरंजनी अखाड़ा श्री पंचायती के सक्रिय सहयोग से सन् 1961 ई. में स्थापित किया था। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक दायित्व निभाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने संजय गुलाटी, कार्यपालक निदेशक, भेल के सामाजिक दायित्व की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक बड़ी ही खुशी की बात है कि 1961 हमारा काॅलेज प्रारम्म हुआ वहीं 1961 में जन्मे संजय गुलाटी भेल हरिद्वार के 22वें प्रमुख बने। वर्ष 2013 में श्री संजय गुलाटी जी को महाप्रबन्धक टरबाईन का दायित्व सौंपा गया, । हरिद्वार में संजय गुलाटी के नेतृत्व में सुपर क्रिटिकल तकनीकि पर आधरित 660, 700, 800 मेगावाॅट रेटिंग की टरबाईनों का भारत में पहली बार सफलतापूर्वक निर्माण किया गया।

मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने सभी अतिथियांे को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में सत्र 2019-20 में बी.ए. की छात्रा कु. आरती गोस्वामी पुत्री सुरेन्द्र गोस्वामी को विश्वविद्यालय में श्रेष्ठ अंक (95.6 प्रतिशत) प्राप्त करने पर पुरस्कृत भी किया गया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से भेल, हरिद्वार के आर.आर. शर्मा, महाप्रबन्धक, एच.आर., जीत बहादुर, डी.जी.एम., सी.एस.आर., राकेश माणिक ताला, ए.जी.एम., सी.एम.पी.आर., अजीत अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबन्धक, पी.के. मौराना, डी.जी.एम. फाईनैंस, सुभाष चन्द, सीनियर मैनेजर, सिविल डिपार्टमेंट, सहित काॅलेज के डाॅ. मन मोहन गुप्ता, मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. जेसी.आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. सुषमा नयाल, विनय थपलियाल, श्रीमति रिकंल गोयल, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, वेद प्रकाश चैहान, मोहन चन्द्र पाण्डेय, अंकित अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, पंकज यादव, होशियार सिंह चैहान, श्रीमती हेमवंती, संजीत कुमार आदि शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments