Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandचमोली : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, शिक्षिका घायल

चमोली : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, शिक्षिका घायल

चमोली (थराली), ग्वालदम् थराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाला गांव के पास एक हुंडई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया हैं,

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर सांय करीब पौने पांच बजे बैजनाथ बागेश्वर से अपने घर देवराड़ा, थराली वापस लौट रहे थे, पेशे से शिक्षक दांपति की कार Uk11-8384 थराली से करीब 8 किमी ग्वालदम की ओर थाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे शिक्षक नंदन सिंह गुसाईं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिसे उपचार के लिए सीएचसी थराली लाया गया हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी केशर सिंह नेगी एवं थराली थानाध्यक्ष ध्वजबीर सिंह पंवार अपनी टीमों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments