Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandअनियंत्रित कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, तीन...

अनियंत्रित कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

 

देहरादून, पहाडों की रानी मसूरी से एक सड़क दुर्घटना की खबर है, मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी के गांधी चौक स्थित शिफन कोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मसूरी के कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार 42 वर्षीय मकान सिंह निवासी जोगीवाला देहरादून परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। शहर के शिफन कोट के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुनीता पत्नी मकान सिंह, सुदामा पत्नी हुकम सिंह और प्रियंका पुत्री विक्रम सिंह निवासी हुसैनगंज मसूरी घायल हो गए। बताया की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही फायरबिग्रेड कर्मियों ने भी सहयोग किया। एसएसआई मनोहर रावत ने बताया कि घायल सुनीता पुलिस के अभियोजन कार्यालय देहरादून में तैनात हैं। सभी घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को निकालने में एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र गौड़, बलबीर बिष्ट आईटीबीपी, भरत सिंह कुमाईं, देवा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments