Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowब्राहमण ने हमेशा संसार के कल्याण की सोची है: प्रेमचंद शास्त्री

ब्राहमण ने हमेशा संसार के कल्याण की सोची है: प्रेमचंद शास्त्री

हरिद्वार 04 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) उत्तरी हरिद्वार के एकता भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् हरिद्वार इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा के साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिले की टीम में पं. विपिन कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष, पं. राजीव पाराशर जिला संयोजक, पं. राजेश अवस्थी जिला प्रभारी, पं. जुगल किशोर पाठक, पं. सुमित कुमार भारद्वाज, पं. चन्द्र किशोर दुबे, पं. रविन्द्र उनियाल, पं. सचिन शर्मा जिला उपाध्यक्ष, पं. विकास शर्मा जिला महामंत्री, पं. आनन्द वर्थवाल, पं. शशिकान्त शर्मा, पं. कपिल शर्मा जौनसारी जिला संगठन मंत्री,  पं. उमाकान्त ध्यानी कोषाध्यक्ष, पं. प्रमोद गिरि, पं. प्रशांत शर्मा शोसल मीडिया, पं. उदय कुमार पाण्डे, पं. रसपाल शर्मा, पं. प्रशांत शर्मा, पं. विजय ग्वाडी, पं. सिद्धार्थ कौशिक, पं. मनीष कपिल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

मुख्य अतिथि डाॅ. प्रेम चन्द शास्त्री उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी, ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण ने हमेशा संसार के कल्याण की सोची है चाहे कोई कुछ भी कहता रहे ब्राह्मण पूरे जगत के लिए कल्याणकारी रहेगा। परिषद के प्रदेश संयोजक पं. बालकृष्ण शास्त्री ने कार्ययोजना रखते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में संगठित समाज की ही आवाज सुनी जाती है। हमारे संगठित नहीं होने के कारण हमारी सर्वत्र उपेक्षा की जा रही है। हमारे पूर्वजों को लक्ष्य कर झूंठ एवं मनगढ़न्त कहानियां गढ़कर हमें निशाना बनाया जा रहा है

प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोज गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् का गठन ब्राह्मणों के स्वाभिमान की रक्षा करने, उनकी सुरक्षा, सहयोग एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर पं. प्रदीप शर्मा, पं. राजेन्द्र गोस्वामी, पं. गगनदीप गोस्वामी, पं. आंेकार पाण्डेय, पं. ओमप्रकाश दधीचि, पं. इन्द्र पाल शर्मा, पं. नवीन चन्द्र सुयाल, पं. मोहित जोशी, पं. विवेक जोशी, पं. मोहित जोशी, पं. दिनेश गिरि, पं. अशोक कण्डवाल, पं. अभय शर्मा सहित जिले के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष पं. विपिन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments