Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowभाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिये बंद हुआ प्रदेश...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिये बंद हुआ प्रदेश कार्यालय

देहरादून (संवाद-सूत्र)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को देहरादून के बलवीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन के अनुसार इन दो दिनों में प्रदेश कार्यालय को सेनिटाइज किया जाएगा।

डॉ. भसीन के अनुसार उन्होंने खुद को भी आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया हुआ है। वह हाल में प्रदेश अध्यक्ष भगत से मिले थे।
आपको बता दें कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मेरा कल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया,

जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया परीक्षण करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments