Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowभाजपा अध्यक्ष का उत्तराखण्ड़ दौरा, बूथ अध्यक्ष के घर पहुँच कार्यकर्ताओं से...

भाजपा अध्यक्ष का उत्तराखण्ड़ दौरा, बूथ अध्यक्ष के घर पहुँच कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए जे पी नड्डा

(सुनील घिल्ड़ियाल) देहरादून, उत्तराखंड़ आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जहां पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहे और प्रदेश में संगठन को दिशा निर्देश के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं जन सेवा का मंत्र भी दिया | इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इदिरा नगर में वार्ड 40 में बूथ 37 के बूथ अध्यक्ष  डी पी शर्मा जी के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से रुबरु होने के लिए पहुंचे |

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महा मंत्री अजेय कुमार, विधायक हरवंश कपूर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, पार्षद मीरा कठैत , वार्ड 39 के पार्षद शुभम नेगी, वार्ड अध्यक्ष विनोद रावत और दिनेश रावत द्वारा माननीय नड्डा जी का पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया | स्वागत करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की मोना कौल, ऊषा रावत, लीला राणा, आशा रावत, ज्योति नेगी, ललिता गुसांई, सरोज भरतरी व राकेश शर्मा हिम्मत भंडारी अनिल डंगवाल संजय क्षेत्री आदि मौजूद थे |

महिलाओं ने मांगल गीत गाकर श्री नड्डा जी का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्षद मीरा कठैत द्वारा किये गये कार्यो की काफी प्रशंसा भी की, और भाजपा के हर कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ की हड्डी कह कर सम्बोधित किया | उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवार वाद से हटकर देश हित में काम करती है, उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश व देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को जनजन तक पहुँचाने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments