Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Nowभाजपा अध्यक्ष ने किया अपनी टीम का विस्तार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा...

भाजपा अध्यक्ष ने किया अपनी टीम का विस्तार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा फिर बनाये गये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

(हरीश पाण्डे) दन्या अल्मोड़ा। आखिरकार सत्तापक्ष के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बड़े लम्बे समय के बाद अपनी टीम का विस्तार कर ही डाला। कार्यकारिणी के विस्तारीकरण में प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा अपने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पूर्व वर्तमान सभी पहलुओं का ध्यान रखा है ऐसा राजनिति से जुड़े लोगों का मानना है।भाजपा कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही शोशल मिडिया में बधाईयों का तुफान जारी है।

बात करें अल्मोडा जिले की तो यहां पूर्व तीनों जिलाध्यक्षों के साथ कुल सात कार्यकर्त्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में समयमान मिला है। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को एक बार फिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाएं जाने पर जागेश्वर विधानसभा के भाजपाईयों में खुशी की लहर है। बहुगुणा का गृह क्षेत्र जागेश्वर विधानसभा होने के कारण इस क्षेत्र का आमजन बहुगुणा से किसी ना किसी रूप में जुड़ा रहता है,जिस कारण जनता को बहुगुणा काफी उम्मीदें हैं।

दन्या क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक कर रमेश बहुगुणा को बधाइयां दी गई तथा उनके राजनीति जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बैठक में दन्या व्यापार मण्डल के महामंत्री गोविंद जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश दरम्वाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला,पूर्व महामंत्री जीवन उप्रेती, पूर्व ग्राम प्रधान डी के जोशी, संजय दरम्वाल,देश दीपक पन्त,कमल जोशी, विशन भट्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments