Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दून में स्वागत, मानव श्रृंखला बनाकर...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दून में स्वागत, मानव श्रृंखला बनाकर किया सम्मान, भाजपाई रंग में रंगा नजर आया दून

देहरादून, हरिद्वार से शनिवार को देहरादून पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से गदगद नजर आए। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ॠषिकेश के नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।BJP National president Nadda in dehradun see preparations for JP naddas  grand welcome in pictures

थीम पर आधारित मानव श्रृंखलाएं, कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक दिखी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी, कई जगह पहाड़ी धुन के साथ ढ़ोल दमाऊ की थाप से दून की जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वह अपने वाहन से नहीं उतरे | राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी देहरादून पोस्टरों और बैनरों से अट गया है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंहुचे हरिद्वार, जोर-शोर से हुआ स्वागत |  Khabar Uttarakhand News

हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से लेकर राजधानी में स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।
संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गये, राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री की ओर से जगह-जगह जो छोटे होर्डिंग लगाए हैं, उनमें कोविड से बचाव के लिए संदेश लिखे, किसी में सामाजिक दूरी का पालन करने तो किसी में हाथ धोने और मास्क पहनने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments