Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowभाजपा किसान मोर्चा ने किया ट्रैक्टर पूजन, 10 अक्टूबर तक चलेगा जिलेवार...

भाजपा किसान मोर्चा ने किया ट्रैक्टर पूजन, 10 अक्टूबर तक चलेगा जिलेवार ट्रैक्टर पूजन

(सुनील घिल्डियाल)  देहरादून , भा ज पा महा नगर कार्यालय में भा ज पा किसान मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जोगेद्र सिंह पुंडीर जी व किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्री राजेश कम्बोज (नीटू) के नेतृत्व में ट्रैक्टर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री जोगेद्र सिंह पुंडीर जी को पूछे गए सवाल पर कि जहाँ आज पूरे देश में किसान बिल का विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है पर उन्होंने कहा कि देश को 70 सालों से अधिक समय से कांग्रेस द्वारा खोखला किए जाने की राजनीति की जा रही है है आज जब देश के गरीबों के मशीहा समझे जाने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को इन लोगों की देश व जनविरोधी नीतियों से उबारने के लिए किसान बिल लागू किया है तो महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश राजस्थान जैसे अन्य कृषि प्रदान राज्यों में गरीब किसानों पर अपनी हकूमत चलाने वाले गमलों में गोभी आलू पालक आदि सब्जी और अनाज उगाने वाले राजनीतिक किसानों की असलियत को देश की जनता के सामने लाकर खडा कर मजबूर किसानों को उनके द्वारा पैदा किए जाने वाले अनाज को सीधे-सीधे बिना किसी बिचौलियों के बाजार में बेचने का अधिकार मिला है.

जिससे बिचौलिए बडे-बडे राजनीतिक किसानों की गुंडागर्दी पर मोदीजी ने लगाम कसने का काम किया है जिससे बौखलाए राजनीतिक लोगों ने सडकों पर आकर आंदोलन किया और किसानों की जान समझे जाने वाले ट्रैक्टर तक जलाकर अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया है. यह सब बौखलाए हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं की करतूतें हैं लेकिन सरकार किसी मायनों में इन लुटेरों के सामने नहीं झुकेगी. इसी क्रम में किसान मोर्चा के देहरादून के नव निर्वाचित महा नगर अध्यक्ष राजेश कम्बोज ने कहा कि हम इसी तरह जिलावार ट्रैक्टर पूजन कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर तक करेंगे और सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए

इस कृषि बिल के बारे में समझाएंगे ताकि हर ग्रामीण को कांग्रेस की कुरीतियों के बारे में जानकारी मिल सके. आज के इस कार्यक्रम में भा ज पा महा नगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट जी महानगर महा मंत्री रतन सिंह चौहान, मंडी परिषद अध्यक्ष राजेश शर्मा किसान नेता सुभाष बालियान प्रेमनगर कावंली मंडल के मीडिया प्रभारी इं सुनील घिल्डियाल महा नगर सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, श्याम पंत, रंजीत भंडारी, पवन सैनी व भा ज पा महा नगर कार्यालय प्रभारी आनन्द प्रकाश नौटियाल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments