Thursday, April 25, 2024
HomeStatesBiharबिहार विधान सभा चुनाव : फिर सुशासन का राज, नीतीश पर भरोसा,...

बिहार विधान सभा चुनाव : फिर सुशासन का राज, नीतीश पर भरोसा, सत्ता एनडीए के हाथ में बरकरार

पटना/नई दिल्ली, बिहार ने फिर जताया एनडीए पर भरोसा, प्रधानमंत्री ने 6 ट्यूट कर बिहारवासियों को दी बधाई | विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआईएमआईएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। वहीं नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।

जबकि अभी तीन सीटों के परिणाम आना अभी शेष हैं, इन सीटों फर मतगणना जारी है, 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग का परिणाम बुधवार की रात करीब 3 बजे साफ हुआ | इसके बाद एनडीए बहुमत के जादुई संख्या 122 को पार कर गया |
रात दो बजे तक 238 सीटों के रिजल्ट
एनडीए की 123 सीटों पर जीत (बीजेपी-74, हम-4, जेडीयू-41, वीआईपी-4)

महागठबंधन की 110 सीटों पर जीत (राजद- 75, लेफ्ट पार्टी-16, कांग्रेस-19)

एआइएमआइएम-5, बसपा-1, निर्दलीय-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है- शाह

अमित शाह ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की- मोदी
बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है। बिहार भाजपा के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

हर वर्ग ने एनडीए पर भरोसा जताया- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का एनडीए को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।

बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब एनडीए को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।

बिहार ने बता दिया है कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कई ट्वीट कर किए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी राजग के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।

बिहार ने दुनिया को पढ़ाया लोकतंत्र का पहला पाठ: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी दिया |
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब एनडीए को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।

बिहार ने जताया ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर भरोसा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का एनडीए को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।

नड्डा ने मोदी को दिया जनादेश का श्रेय
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि इस जनादेश के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत वास्तव में वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होगा जहां समृद्धि, सुरक्षा और सबके लिए आगे बढ़ने के समान अवसर होंगे।

यह नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत: शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई।

जनता ने दिया अद्भुत समर्थन: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

जल्द सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार: जदयू प्रवक्ता

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जल्द सरकार बनाएंगे। विपक्ष ने लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की। ये उस बच्चे की तरह हैं कि खेल जीत जाओ तो मैच आपका औक नहीं जीतो तो बच्चा गेंद लेकर चल पड़ो। राजद का यह व्यवहार लोकतांत्रिक नहीं है। उन्हें जनादेश स्वीकार करना चाहिए। हम जनादेश स्वीकार करते हैं।

एनडीए को बिहार में स्पष्ट बहुमत: भूपेंदर यादव

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर पटना में एक प्रेसवार्ता की। इसमें भाजपा नेता भूपेंदर यादव ने कहा कि एनडीए ने एक बार फिर बिहार में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। हम देश के सबसे बड़े चुनाव में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद कहते हैं।

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े और नारे लगाते हुए, नाचते हुए खुशी जाहिर की ।

बिहार विधान सभा में कौन-कौन जीता चुनाव :

– जीतन राम मांझी करीब 15 हजार से अधिक मतों से जीते, उदय नारायण चौधरी हारे

– दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र से राजद के ललित कुमार यादव ने जदयू के फराज फातमी को 2141 वोट के अंतर से हराया। ललित यादव 2015 के चुनाव में भी राजद से ही जीते थे। उस वक्त उनका जीत का अंतर 34,491 वोट था।

– कुशेश्वरस्थान में जदयू के शशिभूषण हजारी 7222 वोटों के अंतर से जीते

– सकरा में जदयू के अशोक कुमार चौधरी ने 1537 वोटों से जीत दर्ज की।

– बांका के पांचों सीट पर एनडीए आगे बेलहर से जदयू के मनोज यादव लगभग जीत चुके हैं।

– परसा से लालू के समधी चंद्रिका राय जेडीयू और सोनपुर से प्रभुनाथ के समधी विनय सिंह।

– पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी 35000 वोट से विजयी। अधिकारी घोषणा बाकी।

– पूर्णिया पूर्णिया जिला में धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी 35000 वोट से जीते।

– छपरा: मढ़ौरा से आरजेडी के जितेंद्र राय 10 हजार से अधिक वोट से तीसरी बार जीते।

– मोतिहारी से भाजपा प्रत्याशी और कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार की जीत करीब करीब तय। 22 राउंड तक 16779 से आगे। तीन राउंड बाकी है।

– वाल्मीकिनगर से जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह 21500 से अधिक से जीते

-औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह 2063 मतों से विजयी। भाजपा के रामाधार सिंह को हराया। दूसरी बार औरंगाबाद से विधायक बने आनंद शंकर।

– पिपरा विधान सभा से जेडीयू उम्मीदवार रामविलास कामत 19720 वोट से जीते। राजद के विश्वमोहन कुमार हारे

– सिकटा से माले के वीरेंद्र गुप्ता की जीते।

– शेखपुरा में राजद के विजय कुमार जीते।

– लौरिया से भाजपा के विनय बिहारी की जीते।

– कटोरिया सीट से भाजपा की निक्की हेंब्रम विजय।

– लखीसराय से भाजपा के मंत्री जीते,

– किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार मो इजहार अस्फी जीते

– गोविंदपुर से राजद उम्मीदवार मोहम्मद कामरान 33388 वोटों से जीते। जदयू की पूर्णिमा यादव को दी करारी शिकस्त।

– केसरिया से जदयू की शालिनी मिश्रा जीते

– मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार जीते

– गोविंदगंज से भाजपा के सुनील मणि तिवारी जीते

– रक्सौल से भाजपा के प्रमोद सिन्हा जीते

– ढाका से भाजपा के पवन जायसवाल जीते

– नरकटिया से राजद के डॉ शमीम अहमद जीते

– कटिहार विधानसभा से बीजेपी तारकिशोर प्रसाद लगातार चौथी बार जीते

– बलरामपुर विधानसभा से माले महबूब आलम दूसरी बार लगातार जीते। वीआईपी वरुण झा को हराया

– कदवा विधानसभा से कांग्रेस डॉ शकील अहमद लगातर दूसरी बार जीते , जदयू प्रत्याशी सूरज राय को हराया

– प्राणपुर विधानसभा से बीजेपी निशा सिंह जीती। पहली बार मंत्री बिनोद कुमार सिंह के निधन पर लड़ी थी चुनाव

– मनिहारी विधानसभा से कांग्रेस मनोहर प्रसाद सिंह तीसरी बार लगातार चुनाव जीते,जदयू प्रत्याशी शम्भू सुमन को हराया।

-कोढ़ा विधानसभा से बीजेपी कविता पासवान पहली बार चुनाव जीती

– बरारी विधानसभा से जदयू विजय कुमार सिंह जीते

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments