Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowभरदार विकास संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

भरदार विकास संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

“उत्तराखंड क्रान्ति दल ने प्रदर्शन मे भागीदारी कर दिया समर्थन’

रुद्रप्रयाग- क्षेत्र की पेयजल, यातायात सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भरदार विकास संघर्ष समिति ने आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया । सैकड़ो की संख्या में छैत्र के विभिन्न गांवो से पहुंचे जनप्रतिनिधियों व जनता ने भरदार छैत्र की समस्या के लिये शासन प्रशासन सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया।

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जखोली विकास खंड की भरदार पट्टी की जनता व जनप्रतिनिधियों नै सैकड़ो की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर छैत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छैत्र वासियों का कहना है कि छैत्र के अधिकांश गॉव पेयजल की समस्या से त्रस्त है आज तक भरदार पेयजल योजना के लिये शासन प्रशासन कभी गंभीर नही दिखा ,

छैत्र के कई गॉव सड़क सुविधा की बाट जोह रहे है। छैत्रीय जनता अब स्थानीय जन प्रतिनिधियों के कोरे आश्वासन से तंग आ चुकी है। कलैक्ट्रेट मे धरना स्थल पर भरदार जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी की अगुवाई मे छैत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भरदार छैत्र की अपेझा के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दोशी ठहराया।

भरदार जन विकास संघर्ष समिति के इस आंदोलन को उत्तराखंड क्रान्ति दल ने अपना समर्थन दिया उत्तराखंड क्रान्ति दल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पुंडीर, गजपाल स़िह रावत , मोहित डिमरी आदि ने धरनास्थल पर पहुंच कर आंदोलन कारियों को अपना समर्थन दिया.। इस अवसर पर छैत्र के विभिन्न गॉवों के प्रधान सहित छैत्रीय जनता उपस्थित थी। बाद में प्रदर्शन कारियों ने जिलाधिकारी को छैत्र की समस्याओं स़ंबधित ज्ञापन सौपॉ व एक महीने के भीतर समस्याओं का निराकरण न होने पर आमरण अनसन सहित बृहद आंदोलन की चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments