Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandमुख्यमंत्री का कल जनपद भ्रमण कार्यक्रम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री का कल जनपद भ्रमण कार्यक्रम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

(देवेन्द्र चमोली)
रूद्रप्रयाग- प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिहं रावत कल जनपद में पहुंचेगे इस दौरान वे सिद्ध पीठ कालीमठ दर्शनों को पहुंचेंगे व विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी करेगें।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गुरुवार को 7.30 बजे कार से प्रस्थान करते हुए अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में पहुंचेंगे। जहाँ से 7.40 बजे हैलीकाॅप्टर के माध्यम से 7.50 बजे रा.इं.काॅ. कोटमा पहुंचेंगे। कोटमा से 8.00 बजे कार से प्रस्थान करते हुए मुख्यमंत्री 8.10 बजे कालीमठ पहुंचगें।

8.15 बजे मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करते हुए करीब आधा घंटा मंदिर में ही पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद 8.55 बजे उनके द्वारा कालीगंगा-1 जल विद्युत परियोजना (4000 कि.वा.) का लोकार्पण किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री 9.15 बजे कार से कालीगंगा-1 विद्युत गृह होते हुए 9.25 बजे कोटमा पहुंचेंगे। इसके बाद 9.35 बजे हैलीकाॅप्टर से खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 10.30 बजे हिलांस के आउटलेट का उद्घाटन सहित विभिन्न विकास परक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।

साथ ही वे जनपद मुख्यालय में 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की तथा 12 बजे जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद अपराहन 1 बजे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार वार्ता की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रमनुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments