Tuesday, April 23, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक, केन्द्र और राज्य सरकार के...

भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक, केन्द्र और राज्य सरकार के कार्यो को जनता से करें साझा 

(सुनील घिल्ड़ियाल)

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल द्वारा सभी मंडलों के मीडिया प्रभारियों व सोशल मीडिया प्रभारियों की संयुक्त बैठक ली गई, जिसमें उनके द्वारा भाजपा द्वारा केंद्र व राज्य में किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सभी उपस्थित मीडिया प्रभारियों को वर्तमान में सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए सरकार द्वारा जनहित में जारी की गई सभी योजनाओं को फेसबुक वट्सएप, इंस्ट्रा ग्राम व ट्वीटर के माध्यम से साझा करने की बात कही गई |

उक्त कार्यक्रम में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल महा नगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट व महा नगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा कमली भट्ट व किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कम्बोज भी उपस्थित थे | उक्त कार्यक्रम का संचालन महानगर मीडिया प्रभारी राजीव द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments