Thursday, April 18, 2024
HomeStatesUttarakhandदु:खद : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद नेता अवतार सिंह राणा का...

दु:खद : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद नेता अवतार सिंह राणा का निधन

 

देहरादून, उत्तराखण्ड़ के रुद्रप्रयाग जनपद से राज्य आंदोलनकारी के निधन की दु:खद खबर है। उत्तराखंड़ राज्य प्राप्ति आंदोलन में रुद्रप्रयाग जनपद से सक्रिय भागीदारी निभाने वाले वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और वयोवृद्ध उक्रांद नेता अवतार सिंह राणा का आज जौली ग्रांट अस्पताल में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से समूचा रुद्रप्रयाग जनपद समेत उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर छा गई है।

राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष 75 वर्षीय अवतार सिंह राणा का देहावसान हो गया है। आज सुबह करीब पांच बजकर बीस मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री राणा का उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा था। आज कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अवतार सिंह राणा के निधन से उक्रांद परिवार के साथ ही उत्तराखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments