Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowबागेश्वर : पुलिस ने आठ लाख की धोखाधडी का साइबर सैल किया...

बागेश्वर : पुलिस ने आठ लाख की धोखाधडी का साइबर सैल किया गया खुलासा, कीमती सामग्री की बरामदगी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर, आवेदक मधन सिंह टंगणिया पुत्र स्व0 उत्तम सिंह टंगणिया निवासी मजियाखेत द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर में 18 सितम्बर 2020 को तहरीर दी की मेरे एस0बी0आई0 बागेश्वर के खाता संख्या (10834335015) से बिना मेरी जानकारी के अवैध तरीके के रू0 आठ लाख (8,00000) निकाले गये, प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक मणिकांत महोदय बागेश्वर द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु साइबर सैल बागेश्वर को दिशा-निर्देश दिये गये, प्रकरण उपरोक्त में पुलिस उपाधीक्षक महोदया /नोडल अधिकारी साइबर सैल बागेश्वर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सैल बागेश्वर के निर्देशन में आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटाये जाने पर प्रकरण में आवेदक के खाते से आहरित धनराशि का अवलोकन किये जाने पर उक्त धनराषि ।Amazon/UPI से निकाला जाना प्रकाश में आया, सम्बन्धित से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त किये जाने के उपरान्त प्रकाश में आये बैंक खातो का अवलोकन किये जाने पर संदिग्ध बैंक खाता राजेन्द्र सिंह दफौटी पुत्र ष्याम सिंह दफौटी निवासी ढूंगा पो0 माल्ता जनपद बागेश्वरका होना पाया गया, जिस सम्बन्ध में कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0संख्या-167/2020 धारा-420 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अभियुक्त राजेन्द्र सिंह दफौटी गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 18.09.2020 आवेदक मधन सिंह टंगणिया पुत्र स्व0 उत्तम सिंह टंगणिया निवासी मजियाखेत द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी की मेरे एस0बी0आई0(बागेश्वर) के खाता संख्या (10834335015) से बिना मेरी जानकारी के अवैध तरीके के रू0 8,00000 (आठ लाख) निकाल दिये गये है, जबकि मेरे द्वार अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी किसी के साथ शेयर नही की गयी, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा प्रभारी साइबर सैल/कोतवाली बागेश्वर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये, जिसमें साइबर सैल बागेश्वर तत्काल प्रकरण उपरोक्त में आवश्यक तकनीकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी,

प्रकाश में आये बैक खातों /अन्य दस्तावेजों का गहनता से विष्लेशण किये जाने पर संदिग्ध बैंक खाता राजेन्द्र सिंह दफौटी पुत्र श्याम सिंह दफौटी निवासी ढूंगा पो0 माल्ता जनपद बागेश्वर का होना पाया गया , जिस सम्बन्ध में राजेन्द्र सिंह उपरोक्त को उसके खाते में हुवें ट्रांजेक्शन के सम्बन्ध पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया की, आवेदक मधन सिंह टंगणिया मेरे फूफा जी लगते है, में दिसम्बर ,2019 से लगभग तीन महिनें उनके घर मजियाखेत बागेश्वर में ही रहा, मेरे फूफा जी अधिकांश अपना ए0टी0एम0 कार्ड/मोबाइल घर में कहीं भी रख देते थे, तो मैने एक दिन मौके का फायदा उठाकर , ।AMAZON में एकाउन्ट बनाया, एकाउन्ट बनाते समय जो ओ0टी0पी0 आये उन्हे मेरे द्वारा प्रयोग कर उनके मोबाइल से डिलिट कर दिये गये उसके उपरान्त मेरे द्वारा ।AMAZON से शांपिग व । Amazon pay UPI के माध्यम से अपने स्वयं का खाता (0122000000012970 नैनीताल बैंक लि0 बागेश्वर ) में व अपने जॉन पहचान वालो के बैंक खातो मे पैसे ट्रांसफर किया करता था, जो वो निकाल कर मुझे दे देते थे व मेरे द्वारा ।AMAZON से जो सामान मगाया है वह मेरे घर पर मेरे कमरे मे रखा है, बाजार से कोई सामग्री आदि लेने के उपरान्त उनके खातें में UPI के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर देता था। उक्त प्रकरण के सफल अनावरण/तकनीकी साक्ष्य जुटाने में प्रभारी साइबर सैल उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतेला व कानि0 चन्दन राम कोहली साइबर सैल बागेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

बरामदगी का विवरण :-
1. स्कूटी ( TVS NTORQ) 97,000
2. ऑटोमेटिक आटा चक्की – 18000
3. फ्रिज (LG) – 14000
4. JBL ब्लूटूथ बूफर .- 22000
5. कैमरा (निकोन) – 34000
6. Wooden cutter- 11000
7. सोफा कम्बैड – 5000
8. स्टेन्ड फैन – 2500
9. हीट गन – 2500
10. मोबाईल फोन (4)- 60,000
11. नकद – 18000
12. अन्य सामग्री लगभग – 40,000
कुल कीमत – 3,24000 तीन लाख चौबीस हजार रूपया मात्र।

पंजीकृत अभियोग :- मु0अ0संख्या 167/2020 धारा 420 भा0द0वि0 कोतवाली बागेश्वर।

पुलिस टीम का विवरण :-
1.उ0नि0 कुन्दन सिंह रौतला प्रभारी साइबर सैल/एस0ओ0जी0
2. उ0नि0 दीपक बिष्ट एस0ओ0जी0 बागेश्वर।
3.व0उ0नि0 खट्टी बिष्ट कोतवाली बागेश्वर
4. उ0नि0कृष्णा गिरी कोतवाली बागेश्वर
5. उ0नि0 त्रिवेणी प्रसाद जोशी कोतवाली बागेश्वर।
6. कानि0 चन्दन राम कोहली साइबर सैल/एस0ओ0जी0
7. कानि0 बसन्त पंत एस0ओ0जी बागेश्वर।
8.कानि0 नरेन्द्र गोस्वामी एस0ओ0जी0 बागेश्वर
9. कानि0 राजेश भट्ट एस0ओ0जी0 बागेश्वर
10. कानि0 सिंह बजेली एस0ओ0जी
11. कानि. प्रेम राम कोतवाली बागेश्वर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments